चाम्पा

चाम्पा कोरबा रोड से बड़ी खबर,कार ने दो बच्चों को मारी टक्कर, दोनो बच्चों की मौके पर मौत, घटना स्थल आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद,,,

चाम्पा-

चांपा कोरबा रोड पर उच्चभिट्ठी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है।


घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटना कारित कार को घटना स्थल से लगभग 06 किलोमीटर दूर छोड़कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है।

मिली जानकारी के अनुसार चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे उसी दौरान चांपा कोरबा मार्ग पर उच्चभिट्ठी गांव के पास चांपा से कोरबा की ओर जा रही कार ने मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोंड़ उम्र 09 साल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटना कारित कार को घटना स्थल से लगभग 06 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है। फिलहाल प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading