जांजगीर चाम्पा

गणतंत्र दिवस समारोह 2023 : जिले में संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय के मुख्य आतिथ्य में होगा ध्वजारोहण,,,

जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी, 2023

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय मुख्य अतिथि होंगे। संसदीय सचिव गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा, 9 बजे ध्वजारोहण, 9.00 से 9.03 बजे राष्ट्रगान एवं सलामी, 9.03 बजे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम प्रेषित संदेश का मुख्य अतिथि द्वारा वाचन किया जाएगा। 9.20 से 10 बजे तक परेड एवं झांकी, 10 बजे पुरस्कार वितरण और 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

Related Articles

Back to top button