धार्मिक

चारधाम एवं नेपाल यात्रा की सफलता के बाद अमरनाथ यात्रियों की हुई सकुशल घर वापसी,हसदेव यात्रा को मिल रहा उत्कृष्ट प्रतिसाद, सेवा भाव बना पहचान…

चारधाम एवं नेपाल यात्रा की सफलता के बाद अमरनाथ यात्रियों की हुई सकुशल घर वापसी,हसदेव यात्रा को मिल रहा उत्कृष्ट प्रतिसाद, सेवा भाव बना पहचान... - Console Corptech
चारधाम एवं नेपाल यात्रा की सफलता के बाद अमरनाथ यात्रियों की हुई सकुशल घर वापसी,हसदेव यात्रा को मिल रहा उत्कृष्ट प्रतिसाद, सेवा भाव बना पहचान... - Console Corptech

चांपा – 19 जुलाई 2026

धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्राओं के सफल आयोजन के लिए प्रसिद्ध हसदेव यात्रा समिति, चांपा द्वारा संचालित चारधाम एवं नेपाल यात्रा की अभूतपूर्व सफलता के बाद अमरनाथ यात्रा पर गया यात्रियों का जत्था 12 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकुशल अपने गृह नगर लौट आया। यात्रियों के आगमन पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं समिति सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
यात्रियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान समिति द्वारा भोजन, आवास, परिवहन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित रहीं। कठिन पर्वतीय मार्ग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद समिति के सदस्यों ने निरंतर सेवा भाव से यात्रियों की सहायता की, जिससे यात्रा सहज, सुरक्षित एवं यादगार बन सकी।
इससे पूर्व हसदेव यात्रा समिति द्वारा आयोजित चारधाम एवं नेपाल यात्रा भी अत्यंत सफल रही थी। यात्रियों ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित नेपाल के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। यात्रियों ने यात्रा प्रबंधन, अनुशासन एवं सेवा व्यवस्था की सराहना करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के बढ़ते विश्वास एवं सहयोग के कारण हसदेव यात्रा को प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सेवा, समर्पण एवं पारदर्शिता के साथ यात्राओं का संचालन समिति की विशेष पहचान बन चुका है। यही कारण है कि प्रत्येक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता दर्ज करा रहे हैं।

चारधाम एवं नेपाल यात्रा की सफलता के बाद अमरनाथ यात्रियों की हुई सकुशल घर वापसी,हसदेव यात्रा को मिल रहा उत्कृष्ट प्रतिसाद, सेवा भाव बना पहचान... - Console Corptech


समिति ने आगामी पितृपक्ष एवं वर्ष 2026 के शेष महीनों के लिए भी विभिन्न धार्मिक यात्राओं 6 माह की विस्तृत रूपरेखा जारी की है। आगामी कार्यक्रमों में चारधाम यात्रा, नौ ज्योतिर्लिंग दर्शन, गंगासागर तीर्थ, माँ कामाख्या धाम, राजस्थान धार्मिक यात्रा, खाटू श्याम जी दर्शन, सालासर बालाजी, पुष्कर, अयोध्या, काशी तथा अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्राएं शामिल हैं। दिसंबर जनवरी माह तक विभिन्न तिथियों में इन यात्राओं का संचालन किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से समय रहते पंजीयन कराने की अपील करते हुए कहा कि सीमित सीटों के कारण इच्छुक यात्री शीघ्र संपर्क कर अपनी सीट सुरक्षित करा सकते हैं। समिति का उद्देश्य श्रद्धालुओं को कम लागत में सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है।


हसदेव यात्रा समिति द्वारा लगातार किए जा रहे सफल आयोजनों ने क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है। श्रद्धालुओं का बढ़ता विश्वास एवं समिति की सेवाभावी कार्यशैली आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading