चाम्पा

स्वर्णकार समाज चाम्पा के तत्वाधान में आयोजित 2 दिवसीय डांडिया रास गरबा आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ,,,

चाम्पा – 01 अक्टूबर 2022

कोसा कांसा एवम कंचन की नगरी में माता समलेश्वरी के आशीर्वाद से स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित डांडिया रास गरबा का 2 दिवसीय आयोजन 28 एवं 29 सितम्बर को डॉ भीमराव अम्बेडकर हाल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ,
डांडिया रास गरबा के आयोजन समिति एवं युवा शक्ति, महिला शक्ति के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करके इसे भव्य रूप से आयोजित किया गया
कार्यक्रम की शुरुवात विधिवत रूप से समिति के द्वारा रामदरबार एवं मातारानी की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का उदघाटन किया गया
उसके उपरांत सभी प्रतिभागियों के द्वारा डांडिया रास गरबा का शुभारंभ हुआ
प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न गीतों पर रंगारंग परिधानों में डांडिया प्रदर्शन किया गया,

समाज के सभी पदाधिकारी एवं समाज के सभी लोगो ने आगे बढ़कर अपना सहयोग दिया
समाज के सभी जनो ने तन मन धन से अपना सहयोग समिति को दिया, कार्यक्रम में पधारकर प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन किया जिससे कार्यक्रम में रौनक
बिखरी,
समिति के द्वारा सभी प्रतिभागियों एवम ट्रेनर को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया

आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ताओ ने सभी सहयोगी जनो का आभार प्रकट कियाविशिष्ट रूप से समाज के सभी युवा शक्ति एवम महिला शक्ति का
का आभार प्रकट किया,

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading