चाम्पा

नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने दीपावली पर्व की नगर वासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं,,,

जांजगीर चांपा 24 अक्टूबर 2022

नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने प्रकाश के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हुए हरित पटाखों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने मिट्टी के बने दीपको का उपयोग करने और स्वस्थ पर्यावरण के लिए हानिकारक पटाखों तथा अधिक आवाज वाले पटाखों का उपयोग नही करने कहा। उन्होंने सभी आमजन और बच्चो से सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाने कहा। अध्यक्ष ने दीपावली पर्व के अवसर पर मां लक्ष्मी से समस्त जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Related Articles

Back to top button