चाम्पा

चाम्पा-इंद्र धनुषी छटा बिखेरते स्तुति महिला मंडल ने मनाया सावन तीज महोत्सव….

चाम्पा- 03 अगस्त 2022


अटल बिहारी बाजपेई विद्युत ताप गृह (मड़वा पावर प्लांट) की स्तुति महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ सावन तीज महोत्सव का आयोजन किया।


रंगमहल रिसोर्ट मे इंद्रधनुषी छटा बिखेरते आयोजित उक्त सावन तीज महोत्सव मे मुख्य अतिथि के रुप मे चांपा की पर्वातारोही सुश्री अमिता श्रीवास, किड्स क्यूब इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती राधिका सोनी , तथा स्टाइलिश स्टूडियो की ब्यूटीशियन श्रीमती तृप्ति सिंह उपस्थित थे ।


समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा समूह नृत्य एकल नृत्य, पहेली एवं तीज से संबंधित खेल प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें सावन तीज की दस प्रतियोगिता में से पांच प्रतियोगिता मे जीत हासिल करते हुए रीतू रेड्डी ने सावन तीज क्वीन 2022 का खिताब जीता। आकांक्षा यादव एवं मोनिका ने ब्यूटी क्वीन 2022 का खिताब हासिल किया। लीना ठाकुर ने टैलेंट क्वीन 2022का खिताब जीता।


मंच का सफल संचालन श्रीमती श्रद्धा सिंह एवं शुभ्रा सिरसंत ने किया। सावन तीज महोत्सव को सफल बनाने में स्तुति महिला मंडल की सदस्य रानू , मनीषा,कौशी,काजल,हीना, पूजा, दिव्या, अंजलि, लक्ष्मी, तथा स्वाति का विशेष योगदान रहा।


स्तुति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रद्धा सिंह ने बताया कि महिला मंडल द्वारा समय समय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें सावन तीज महोत्सव भी प्रमुख है । सावन महीना भक्ति और उत्सव का महीना होता है और सावन की प्राकृतिक छटा भी सुहानी होती है । ऐसे मे यह सावन तीज महोत्सव महिलाओं के लिए खास होता है। महोत्सव के दौरान रंगबिरंगे फूलों से सजा झूला भी लगाया गया था । जिसका आनंद सभी महिलाओं ने उठाया।

चाम्पा-इंद्र धनुषी छटा बिखेरते स्तुति महिला मंडल ने मनाया सावन तीज महोत्सव.... - Console Corptech

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading