चाम्पा

चाम्पा-घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने निकाली गई जनजागरण रैली…

चाम्पा – 13 अगस्त 2022


अमृत महोत्सव पर घर घर में तिरंगा झंडा फहराया जाना है।इस अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार कमल कपूर बंजारे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह , श्रीमती दीपिका रोज किंडो सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह के मार्गदर्शन एवम नगर पालिका परिषद चांपा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, शिक्षकों,कर्मचारियों ,नागरिकों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर आम नागरिकों को एक ओर जहां जागरूक किया वहीं दूसरी ओर चांपा नगर के हर चौक चौराहों , मोहल्लों, घरों में आन बान शान से राष्ट्रीय तिरंगा झण्डा फहराने का आग्रह निवेदन किया गया।

सर्वप्रथम राम बांधा के पास स्थित गांधी भवन में नगर पालिका परिषद चांपा के पार्षद तमिंद्र कुमार देवांगन , पुसाउ सिंह सिदार, अनिल कुमार रात्रे , पूर्व पार्षद हरीश कुमार पाण्डेय, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह कमल कपूर बंजारे, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह श्रीमती दीपिका रोज किंडो ने भारत माता , छत्तीसगढ़ महतारी एवम राष्ट्रीय तिरंगा झण्डा का पूजा अर्चना किया।तत्पश्चात गगनभेदी नारों के साथ , हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जागरूकता रैली निकाला गया। यह जागरूकता रैली गांधी भवन से शहीद स्मारक तक निकाला गया।रैली के शहीद स्मारक पहुंचने पर पुलिस थाना चांपा के स्टॉफ ने ग्रैंड सैल्यूट किया एवम सभी नागरिकों, बच्चों का स्वागत किया।

चाम्पा-घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने निकाली गई जनजागरण रैली... - Console Corptech

समापन अवसर पर नगर पालिका परिषद चांपा के पार्षद तमिन्द्र देवांगन ने उपस्थित नागरिकों ,कर्मचारियों,स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा 75 साल में पहली बार आम नागरिकों को अपने अपने घरों,चौक चौराहों में तिरंगा झंडा फहराने का अवसर मिला है।आजादी के इस अमृत महोत्सव को भव्य एवम यादगार बनाने हेतु अपने अपने घरों में अवश्य ही राष्ट्रीय ध्वज फहरावें एवम राष्ट्रगान करें।

इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह कमल कपूर बंजारे ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान हम सब भारतवासियों के लिए आन बान शान,मर्यादा और राष्ट्र भक्ति का अनुपम उदाहरण है।यह हम सबके लिए गर्व का अत्यंत गौरव का क्षण होता है कि हम स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने राष्ट्रीय ध्वज नीचे सम्मान के साथ खड़े होते हैं, राष्ट्र गान करते हैं।जब हम सब एक साथ मिलकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् का जयकारा लगाते हैं तब हम सबके अंदर गजब का जोश और उत्साह अपने आप आ जाता है।आप सबसे आग्रह है कि 15 अगस्त को आजादी के पावन पर्व पर घर घर में तिरंगा झंडा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव को स्मरणीय बनावें तथा देश को स्वतंत्र कराने हेतु महापुरुष बलिदान हुए हैं उनको अत्यंत श्रद्धा के साथ नमन करें।


रैली का संचालन भारत स्काउट्स एवम गाइड्स जिला संघ जांजगीर चांपा के सचिव परमेश्वर स्वर्णकार ने किया।रैली को सफल एवम प्रभावी बनाने हेतु लक्ष्मी प्रसाद सोनी ,शेख मोहम्मद अफाक,छबि लाल कौशिक, ओम प्रकाश पाण्डेय,नवनीत पटेल ,अशोक कुमार राठौर , अमरदास महंत , धीरज कुमार तंबोली,फ्रिटेश फ्रेंकलिन ,अभिषेक कालविन, श्रीमती संजू महंत , कु लीना एक्का, राजेन्द्र कुमार जायसवाल,गोपेश्वर कहारा ने सक्रिय रूप से सहयोग दिया।आभार प्रदर्शन सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह श्रीमती दीपिका रोज किंडो ने किया।

Related Articles

Back to top button