चाम्पा

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने दी दिवाली की शुभकामनाएं,कहा- ये हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा …

चांपा – 12 नवम्बर 2023

नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामानएं दी उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति का हिस्सा है।


प्रकाश और खुशियों का पर्व दिवाली आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।बाजारों में सुबह से ही रौनक दिखाई दे रही है।इसी कड़ी में नपाध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों को दिवाली पर खास संदेश दिया है उन्होंने बधाई देने के साथ-साथ खुशहाली की कामना भी की है।दिवाली पौराणिक महत्व का त्योहार- श्री थवाईत ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही सभी की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading