चाम्पा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ,,

चाम्पा – 26 जून 2022

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र वाजपेयी, नगरपालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन,वार्ड पार्षद डुग्गू प्रधान, अनिल रात्रे,अवधेश यादव , प्राचार्य आरके राठौर, जनभागीदारी समिति मा.शा.अध्यक्ष लखन देवांगन, प्रा.शा.अध्यक्ष श्यामलाल धीवर शिक्षक रविंद्र द्विवेदी, किशन लठारे मंच में विशेष रूप से उपस्थित थे।


मुख्य अतिथि,जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं मंचस्थ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन वंदन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्राओं के द्वारा राजगीत अरपा पैरी… ,राष्ट्र गान एवं अभ्यागतों के आगमन हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र बाजपेयी का पुष्पगुच्छ, चंदन, गुलाल से स्वागत संस्था के प्राचार्य आर के राठौर के द्वारा किया गया इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभ्यागतों का पुष्पगुच्छ एवं पौधे भेंट कर अभिनंदन किया गया।


आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य आरके राठौर ने मुख्य अतिथि,जन भागीदारीसमिति के अध्यक्ष एवं सभी अभ्यागतों के लिए स्वागत उद्बोधन किया गया तथा विद्यालय की वर्तमान व्यवस्था एवं समस्याओं सहित शाला भवन में आवश्यक शेड निर्माण, विद्युतिकरण,साफ सफाई संबंधी विषयों पर मुख्य अतिथि, जनभागीदारी के अध्यक्ष एवं सभी अभ्यागतों का ध्यान आकृष्ट कराया।

कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र वाजपेयी के द्वारा शाला प्रवेश उत्सव पर मुख्यमंत्री के संदेशों का वाचन किया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा जीवन का सार है बिना शिक्षा के हम सफलता प्राप्त नहीं कर सकते।हमें अनुशासित शिक्षा की आवश्यकता है जिसे हम भोजपुर विद्यालय के बच्चों में लागू करेंगे एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करेंगें।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण करेंगे, ताकि विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को विद्यालयीन वातावरण अच्छा प्राप्त हो सके और इस विद्यालय के छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में उच्चतम अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज करा सके।

वार्ड पार्षद डुग्गु प्रधान, शिक्षक रविन्द्र द्विवेदी ने भी अपना उद्बोधन दिया।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, जनभागीदारी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों सहित मंचस्थ अतिथियों द्वारा छात्र,छात्रों को तिलक चंदन लगाकर, मिठाई खिलाकर प्रवेश कराया गया एवं पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण भी किया गया।इस अवसर पर मुख्य अभ्यागततों के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया
कार्यक्रम का संचालन मैडम केशरवानी एवं शिक्षक आशीष सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक मा शा भोजपुर नीरा प्रधान ने किया।
इस अवसर पर संकुल उ मा वि भोजपुर के समस्त शिक्षकगण, जनभागीदारी एवं विकास समिति के समस्त सदस्य गण माता बहनें पालकगण, छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button