चाम्पा

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया तीज महोत्सव : केक काटकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी साहू का जन्मदिन भी मनाया

भाजपा महिला मोर्चा चांपा द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
श्रीमती पूनम राय के निवास स्थान मे आयोजित उक्त तीज महोत्सव मे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला चंदेल तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी सत्तु साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम की शुरुआत बालकृष्ण लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना से हुई तत्पश्चात श्रीमती प्रमिला चंदेल एवं श्रीमती रजनी सत्तु साहू का पुष्पहार से स्वागत किया गया। केक काटकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी सत्तु साहू का जन्मदिन मनाते हुए सभी बहनों ने रजनी साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
सादे किन्तु गरिमामय पारिवारिक वातावरण मे आयोजित तीज महोत्सव मे महिला मोर्चा की बहनों ने नृत्य,गीत संगीत के साथ झूला झूलने का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी तथा आभार प्रगट श्रीमती पूनम राय ने किया।

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया तीज महोत्सव : केक काटकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी साहू का जन्मदिन भी मनाया - Console Corptech

इस अवसर पर श्रीमती शशि राठौर, श्रीमती मीरा पत्की , श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा , श्रीमती कविता थवाईत, श्रीमती रजनी देवांगन,कु.स्वेता श्रीवास, अराधना श्रीवास ,असिमिता मिश्रा, दीपिका शिंदे, श्रीमती अंजू चंद्रिका पुरे, साधना तिवारी,रिकम,उमा सोना, तथा परमेश्वरी पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading