जांजगीर चाम्पा

प्रदेश की इस निर्भया कांड ने मानवता को शर्मसार किया है – विधायक नारायण चंदेल,,,

जांजगीर चाम्पा – 05 जुलाई 2022

भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा में हुए घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस निर्ममता के साथ एक महिला की हत्या कर दी गई है उसकी भयावह तस्वीर ने निर्भया हत्याकांड की पुनः याद को ताजा किया है। हम सबके लिए यह घटना शर्मसार करने वाली है

लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री कोई ठोस कदम नहीं उठाते इसलिए अपराध की घटनाएं लगातार प्रदेश में बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा के पटल में खुद ही स्वीकारा है कि 01 जनवरी 2019 से 15 फरवरी 2022 तक प्रदेश में 5153 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए है इसके साथ ही बलात्कार के मामले में प्रदेश का स्थान देश में 6वां व हत्या के मामले में 3रा स्थान है। यह आंकड़े बताते है कि राज्य में अपराध की घटनाएं किस कदर बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है इन 37 महीनों में जांजगीर जिले में 2019 में 34, 2020 में 35 व 2021 में 121 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए है। उसी तरह से 01 जनवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक दो महिनों में ही 6 मामले दर्ज हुए है। यह आंकड़े जिले की भयावह तस्वीर को पेश करते है जिससे प्रदेश सरकार ने विधानसभा के सदन में माना है।

विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है छत्तीसगढ़ अपराधियों के स्थली का गढ़ बन गया है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इस घटना के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो ताकि भविष्य में तरह की घटना की पुनावृत्ति न हो।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading