जांजगीर चाम्पा

हरेली की बिखरी छटा, खुशियों के साथ मनाया गया हरेली पर्व तिलई के गौठान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ महतारी के साथ, कृषि यंत्रों की हुई पूजा…

जांजगीर-चाम्पा 28 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली आज जिले में बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ पारंपरिक तौर तरीकों से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक हरेली पर्व की धूम रही। अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई के गौठान में जिला स्तरीय हरेली महोत्सव का आयोजन भी किया गया। यहाँ छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा के साथ कृषि यंत्रों की पूजा की गई। इस दौरान गेड़ी चढ़कर, नारियल फेंककर, फुगड़ी सहित भौरा-बाटी खेलकर सभी ने हरेली का जमकर आंनद उठाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल भी लगाया गया था। जहां चीला, चौसेला, फरा, अइरसा सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद भी लोगों ने लिया। हरेली उत्सव के विशेष अवसर पर गौठान में अतिथियों द्वारा पौधा रोपण भी किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में अन्य भवन सन्निर्माण एवं कर्मकार मण्डल की सदस्य श्रीमती मंजू सिह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार प्रदेश में छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और अस्मिता को ध्यान में रखते हुए यहां के तीज, त्यौहारों, पर्वों को एक अलग रूप में मनाकर संस्कृति को पुनर्जीवित कर रहे हैं और नया पहचान बनाते जा रहे हैं। हरेली का आयोजन राज्य स्तर पर होने के साथ जिला स्तर पर किया जा रहा है। उनके इस प्रयास से हर छत्तीसगढ़िया अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके प्रयास का लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। कृषि उपज मण्डी बोर्ड के अध्यक्ष व्यास नारायण कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग के लिए कल्याणकारी योजना संचालित कर सभी को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। किसानों से लेकर गौपालकों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।

हरेली की बिखरी छटा, खुशियों के साथ मनाया गया हरेली पर्व तिलई के गौठान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ महतारी के साथ, कृषि यंत्रों की हुई पूजा… - Console Corptech

आज हरेली के अवसर पर गौ मूत्र की खरीदी प्रारंभ की गई है। इससे गौ-पालकों के साथ किसानों को सीधे लाभ पहुचेगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिहं और पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने सभी को हरेली पर्व की बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गौ-मूत्र की खरीदी प्रारंभ करने और पशुपालकों सहित किसानों को लाभान्वित किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इसका बड़ा फायदा दिखने लगेगा। उन्होंने धान के बोनस राशि और अन्य योजनाओं के लिए सरकार की सराहना की।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि दो साल पहले गोबर खरीदी की शुरूआत की गई। हिन्दुस्तान में सबसे पहले छत्तीसगढ़ में गोबर खरीद कर किसानों, गौ-पालकों को लाभान्वित किया गया। जिले में तीन लाख क्विंटल गोबर की खरीदी कर लगभग 6 करोड़ रूपए किसानों और गौ-पालकों को दिए गए। एक लाख क्विंटल वर्मी की खरदी कर लगभग 10 करोड़ रूप्ए स्व सहायता समूह की महिलाओं और समितियों को प्रदान किए गए। आज से जिले में दो गौठान तिलई और खोखरा में गौ-मूत्र की खरीदी प्रारंभ की गई है। आने वाले दिनों में गौ-मूत्र भी आर्थिक स्वावलंबन का आधार बनेगा।

हरेली की बिखरी छटा, खुशियों के साथ मनाया गया हरेली पर्व तिलई के गौठान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ महतारी के साथ, कृषि यंत्रों की हुई पूजा… - Console Corptech

कलेक्टर सिन्हा ने आज से सभी गौठानों में असंगठित महिलाओं के ई-श्रम कार्ड बनने शिविर लगने की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ अवश्य उठाए। इससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, गर्भवती महिलाओं को जचकी होने पर राशि दी जाती है। इसके अलाव किसी के आकस्मिक मृत्यु होने पर भी राशि का प्रावधान है। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण को लेकर मुख्यमंत्री बहुत चिंता करते हैं। वे चाहते है कि सभी सुपोषित बने। हमारे जिले से भी कुपोषण को दूर हटाना है। कुपोषित बच्चों और एनीमिक महिलाओं को स्वस्थ बनाना है। जिले में गरम भोजन देने की शुरूआत की गई है। इसका लाभ अवश्य उठाए। उन्होंने बताया कि कुल 273 गौठान जिले में सक्रिय है। हर गांव में एक गौठान हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बने, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। आज से 33 नए गौठानों में गोबर की खरीदी भी इसीलिए प्रारंभ की गई है। उन्होंने हरेली पर्व की सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश का सबसे अच्छा गौठान इसी जिले से बनाया जाएगा। जिला इस अवसर पर सरपंच तिलई तीजराम यादव, जनपद पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री रामगोपाल कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे। आभार ज्ञापन डॉ फरिहा आलम सिद्धकी सीईओ जिला पंचायत ने किया। मंच संचालन श्री सतीश सिह ने किया।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading