जांजगीर चाम्पा

त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव 2022-23 अंतर्गत मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर हुआ प्रारंभ,,,

जांजगीर चाम्पा – 09 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव 2022-23 अंतर्गत आज 09 जनवरी को मतदान किया जा रहा है। जिसके तहत सरपंच, पंच और पार्षद पद के निर्वाचन के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

उल्लेखनीय है की पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत लोहर्सी के सरपंच पद हेतु एवं भैंसों वार्ड क्रमांक 12 के पंच पद हेतु निर्वाचन होना है। विकासखंड अकलतरा के नरियरा तथा तिलई के सरपंच हेतु निर्वाचन होना है। विकासखंड बम्हनीडीह स्थित चोरिया वार्ड क्रमांक – 15 , झर्रा वार्ड क्रमांक – 16 , बिर्रा वार्ड क्रमांक – 16 पर पंच पद हेतु निर्वाचन होना है और नगर पालिका अंतर्गत नगर पंचायत बलौदा के वार्ड क्रमांक 05 पर पार्षद पद हेतु निर्वाचन होना है। मतदान का समय प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक निर्धारित है।

त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव 2022-23 अंतर्गत मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर हुआ प्रारंभ,,, - Console Corptech
त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव 2022-23 अंतर्गत मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर हुआ प्रारंभ,,, - Console Corptech

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading