जांजगीर चाम्पा

अवैध पटाखा भंडारण पर जांजगीर चाम्पा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,नितिन अग्रवाल उर्फ पिंटू 04 लाख 30 हजार के फटाका के साथ गिरफ्तार,,,

जांजगीर चाम्पा – 17 अक्टूबर 2022

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16.अक्टूबर.22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नितिन अग्रवाल उर्फ पिंटू उम्र 45 वर्ष निवासी मस्जिद रोड अकलतरा अपने घर अंदर में अवैध रूप से फटाका रखा है, जिसकी सूचना पर अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से लगभग 400 किलोग्राम विस्फोटक फटाखा कुल कीमती 4,30,000/- रु लगभग शासन द्वारा विस्फोटकों के भंडारण हेतु जारी दिशा निर्देश का पालन न करते हुए अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था इनके द्वारा पटाखा खरीदी बिक्री एवं भंडारण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया

आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्र आर मनोज तिग्गा आर प्रदीप दुबे का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading