चाम्पा

अयोध्या में श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए 13 जून को रवाना होगी चांपा से स्पेशल,ट्रेननेपाल,चारधाम एवं अमरनाथ यात्रा के लिए समिति सदस्य जुटे,आज से टिकट वितरण प्रारंभ…

चांपा- 19 मार्च 2024

हसदेव यात्रा चांपा एवं चांपा सेवा संस्थान द्वारा श्रीराम एवं शिवभक्तों के लिए एक स्पेशल ट्रैन 13 जून 2024 को चांपा से बनारस एवं अयोध्या श्रीराम मंदिर के लिए रवाना होगी जो 16 जून को चांपा वापस आयेगी। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पूजन के बाद भक्तों में के दर्शन के लिए जमकर उत्साह श्रद्धालुओं के मंशानुरूप समिति ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर दर्शन कराये जाने का पहल किया हैअयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर दर्शन यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है।बंधन बैंक स्थित कार्यालय में विधिवत पूजन के साथ 19 मार्च को शाम 7 बजे बंधन बैंक भालेराय मैदान चांपा स्थित समिति के कार्यालय से टिकट वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। समिति की पहली यात्रा 22 अप्रैल को अयोध्या, बनारस व नेपाल यात्रा बाबा बैजनाथ धाम,दूसरी यात्रा 15 मई में चारधामों, यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ हरिद्वार आदि प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन के लिए रवाना होगी। यात्रा के तीसरे पड़ाव मई में श्रीराम मंदिर अयोध्या, बनारस के स्पेशल ट्रेन और यात्रा के अंतिम चरण जुलाई में जम्मू कश्मीर स्थित बाबा बर्फानी (अमरनाथ गुफ़ा) व कश्मीर का दर्शन कराया जायेगा।यात्रा में लगने वाली सभी जरूरी सुविधाओं का निरीक्षण एवं अग्रिम बुकिंग करा कर समिति के सदस्य चांपा वापस आ गये हैं।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading