चाम्पा

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद राजेश अग्रवाल ने अपने गृह निवास में तिरंगा फहराया और सभी लोगो से निवेदन…

चाम्पा – 13 अगस्त 2022

हम आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं. 15 अगस्त, 2022 को हिंदुस्तान को आजाद हुए पूरे 75 साल हो जाएंगे. लिहाजा, इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का ऐलान किया है, इसी अभियान के तहत नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद राजेश अग्रवाल ने अपने गृह निवास में तिरंगा फहराया और सभी लोगो से निवेदन किया है की अपने अपने घरों में आन बान और शान के साथ तिरंगा अवश्य फहराए और आजादी के जयंती को सार्थक बनाएं

राजेश अग्रवाल ने तिरंगा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप अपने घर की बालकनी पर तिरंगा फहरा सकते हैं. आप अपने घर के दरवाजे पर भी तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा आप अपने घर की खिड़कियों पर भी तिरंगा लगा सकते हैं. ध्यान रखें कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमेशा ऊंचा रहना चाहिए. झंडा फहराते समय इस बात का भी खास ध्यान रखें कि झंडे का केसरिया रंग ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग नीचे रहे. हम तिरंगा को 11 से 17 अगस्त के बीच कभी भी फहरा सकते है बशर्ते हमें हमेशा तिरंगा का सम्मान रखना होगा, तिरंगा को कभी भी नीचे नही गिरने देना है और कटा फटा तिरंगा किसी ही हाल में फहरता हुए नही छोड़ सकते, तिरंगा के कट फट जाने से उसे तुरंत उतार दें।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद राजेश अग्रवाल ने अपने गृह निवास में तिरंगा फहराया और सभी लोगो से निवेदन... - Console Corptech

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading