चाम्पा

चाम्पा थाने के सामने हत्याकांड का खुलासा,08 आरोपियों को चाम्पा पुलिस ने चंद घंटो में किया गिरफ्तार… पढ़े पूरी खबर

पार्टी में नाचने की विवाद को लेकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम ,प्रकरण में फरार आरोपियों की पता तलाश जारी

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी करण सहिस ने थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.08.22 को तुलसी भवन चांपा में कलेश्वर देवांगन द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें प्रार्थी अपने अन्य साथियों के साथ गया था। रात्रि करीबन 01 बजे किरन सारथी एवं मनीष सारथी तुलसी भवन आये और जबरदस्ती नाचने लगे जिसे मना करने पर आरोपी किरण सारथी अपने अन्य साथी बाटा यादव, विजय बरेठ, मोन्टू उर्फ मयंक, समीर राठौर एवं अन्य लोगों को फोन करके बुलाने पर आरोपीगण मौके पर कार से पहुंचे एवं एक राय होकर कलेश्वर देवांगन, भीषम एवं करण चौहान से मारपीट करने लगे तब कलेश्वर देवांगन अपनी जान बचाने के लिए तुलसी भवन के ऊपर छत में चढ़ गया तो आरोपीगण छत में जाकर कलेश्वर देवांगन से मारपीट करने लगे और कलेश्वर देवांगन की हत्या करने की नियत से उसको उठाकर छत से निचे जमीन में फेक दिये जिससे कलेश्वर देवांगन के सिर में गंभीर चोट लगी जिसे ईलाज हेतु तत्काल एनकेएच अस्पताल चांपा ले जाया गया जहॉ से कलेश्वर देवांगन को बिलासपुर अस्पताल रिफर करने पर ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गयी । जिसे वापस बीडीएम अस्पताल लेकर आये

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 302/22 धारा 147,148, 149, 294, 323, 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए चांपा पुलिस द्वारा तत्काल घटना में सम्मिलित आरोपी 1 सतीश उर्फ बाटा यादव 2 गुदा उर्फ विजय बरेठ 3 बाबा उर्फ उमाशंकर यादव 4 मोन्टू उर्फ मयंक वैष्णव 5 आशीष राठौर 6 समीर राठौर 07. करन सारथी एवं 8 मनीष सारथी को दिनांक 01.09.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में उनि नागेश तिवारी, भुवनेश्वर तिवारी, सउनि दिलीप सिंह, रामप्रसाद बघेल, प्र.आर. राकेश तिवारी, अजय चतुर्वेदी, आर. ईश्वरी राठौर, धर्मेन्द्र तिवारी, माखन साहू, गौरीशंकर राय एवं श्रीकांत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मृतक क्लेस्वर देवांगन

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading