चाम्पा

पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं,,

चाम्पा – 07 मार्च 2023

नगर पालिका चांपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा- होली के पावन अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है. यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है. मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे.


होली के पूर्व दिन पर जारी अपने शुभकामना संदेश में राजेश अग्रवाल ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading