बिलासपुर

पुलिस ने अभियान चलाकर अलग अलग मा्मलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया,पुलिस ने गांजा के साथ दो आरोपियों धरदबोचा फिर उनको जेल दाखिल कराया,,,

बिलासपुर 22 फ़रवरी 2023


सिविल लाइन पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर नर्मदा नगर स्थित मंगला अस्पताल के पास गांजा बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दोनो के खिलाफ धारा -20(b) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि गांजा की पुड़िया आनलाइन भुगतान पर भी बेचती है। क्यू आर कोड स्कैन के माध्मम से भी गांजा का धंधा करती है। गांजा बेचने में शामिल सिवनी चांपा निवासी महिला के सहयोगी को भी धर दबोचा गया है। पकडी गयी महिला का नाम दीनदयाल कालोनी निवासी प्यारी बाई है। जबकि दूसरे आरोपी का नाम जांजगीर जिले चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव निवासी शीतल बरेठ है। दोनो के पास से करीब ढाई किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा 2 मोबाईल , एक मोटरसाकल भी जब्त हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading