स्वर्गीय बिसाहूदास महंत जी की पुण्यतिथि पर तपसीधाम केराझरिया में हुआ पौधारोपण…
![स्वर्गीय बिसाहूदास महंत जी की पुण्यतिथि पर तपसीधाम केराझरिया में हुआ पौधारोपण... स्वर्गीय बिसाहूदास महंत जी की पुण्यतिथि पर तपसीधाम केराझरिया में हुआ पौधारोपण... - Console Corptech](https://ambeynews.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220723-WA0058-780x470.jpg)
चाम्पा – 23 जुलाई 2022
चाम्पा- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुण्यसलिला माँ हसदो नदी के तट पर स्थित ब्रह्मलीन पूज्यपाद बालमुकुंद तपसी जी महाराज की समाधि स्थली तपसीधाम केराझरिया लछनपुर चाँपा में क्षेत्र के जननायक अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री अजातशत्रु स्वर्गीय बिसाहूदास महंत की 44वीं पुण्यतिथि के 23 जुलाई 2022 अवसर पर प्रातः 10:30 बजे तपसीबाबा की विशेष पूजा अर्चना के पश्चात स्वर्गीय बिसाहूदास महंत को उपस्थित जनमानस के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
तत्पश्चात उनकी स्मृति में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाँ चरणदास महंत विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा सामाजिक, राजनैतिक, साहित्यिक,एवं धार्मिक संस्थाओं के आलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे
![स्वर्गीय बिसाहूदास महंत जी की पुण्यतिथि पर तपसीधाम केराझरिया में हुआ पौधारोपण... स्वर्गीय बिसाहूदास महंत जी की पुण्यतिथि पर तपसीधाम केराझरिया में हुआ पौधारोपण... - Console Corptech](https://ambeynews.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220723-WA0060.jpg)
![स्वर्गीय बिसाहूदास महंत जी की पुण्यतिथि पर तपसीधाम केराझरिया में हुआ पौधारोपण... स्वर्गीय बिसाहूदास महंत जी की पुण्यतिथि पर तपसीधाम केराझरिया में हुआ पौधारोपण... - Console Corptech](https://ambeynews.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220723-WA0059.jpg)