चाम्पा
चाम्पा-अचानक गिरा तापमान,बढ़ती ठंड से बचने अलाव बना लोगो का सहारा,चाम्पा नगरपालिका अध्यक्ष ने किया व्यवस्था,,,
![चाम्पा-अचानक गिरा तापमान,बढ़ती ठंड से बचने अलाव बना लोगो का सहारा,चाम्पा नगरपालिका अध्यक्ष ने किया व्यवस्था,,, चाम्पा-अचानक गिरा तापमान,बढ़ती ठंड से बचने अलाव बना लोगो का सहारा,चाम्पा नगरपालिका अध्यक्ष ने किया व्यवस्था,,, - Console Corptech](https://ambeynews.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230104-WA0024-780x470.jpg)
चाम्पा – 04 जनवरी 2023
जांजगीर-चांपा – जिले में मौसम के करवट बदलते ही ठंड बढ़ गई है जिससे लोग आग का सहारा ले रहे हैं,
पिछले दो तीन दिन से चल रही शीत लहर के बाद से ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग जहां गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। गरीबों के बादाम मूंगफली का भी लोग जमकर आनंद ले रहे हैं।
![चाम्पा-अचानक गिरा तापमान,बढ़ती ठंड से बचने अलाव बना लोगो का सहारा,चाम्पा नगरपालिका अध्यक्ष ने किया व्यवस्था,,, चाम्पा-अचानक गिरा तापमान,बढ़ती ठंड से बचने अलाव बना लोगो का सहारा,चाम्पा नगरपालिका अध्यक्ष ने किया व्यवस्था,,, - Console Corptech](https://ambeynews.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230104-WA0022-576x1024.jpg)
जिले में ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह व शाम के समय ठंड अधिक होने के कारण लोग चौक चौराहे पर अलाव लगाकर ठंड से बचाव करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही नजारा चाम्पा में लायंस चौक में भी देखने को मिला जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित शहर वाशी देर शाम से ही आग जलाकर बैठे हुए है।