जांजगीर चाम्पा

कलेक्टर और एसपी ने जिला मुख्यालय के रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला का किया औचक निरीक्षण…

जांजगीर चांपा 18 मार्च 2023

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला के रेल्वे स्टेशन परिसर, रेल्वे फाटक तथा रेल्वे अंडरब्रिज का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के साथ ही विकास कार्यों को गति देने, आमजनता को शासन की विभिन्न योजनाओं सहित आधारभूत सुविधाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने तथा नगरीय और ग्रामीण व्यवस्थाओ को सुदृढ़ तथा सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर और एसपी द्वारा आज सुबह 8 बजे अचानक जिला मुख्यालय के रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला पहुंचकर अंडरब्रिज तथा अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए रेल्वे अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में विस्तार दिए जाने के निर्देश दिए गए है।

कलेक्टर और एसपी ने जिला मुख्यालय के रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला का किया औचक निरीक्षण... - Console Corptech

रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला से लगे हुए रेल्वे फाटक मे आमजनों को घंटों फंसे रहने की समस्या से निजात दिलाने के लिए कलेक्टर ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्य करने तथा वैकल्पिक सुविधा के रूप में त्वरित गति से पूर्वनिर्मित अंडरब्रिज को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेल्वे फाटक से अंडरब्रिज तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अप्रोच रोड का मरम्मत करने के निर्देश दिये। उन्होंने अंडरब्रिज में आए दिन पानी भरे रहने की समस्या का पूर्णतः समाधान करने और रात के समय में अंडरब्रिज में अंधेरे की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्काल लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर को रेल्वे भूमि से लगे हुए शासकीय भूमि का निरीक्षण करते हुए जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे आमजन की सुविधा अनुरूप विकास कार्य किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जांजगीर नैला चंदन शर्मा सहित पुलिस, रेल्वे, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button