जांजगीर चाम्पा

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा को पौधा भेंट कर किया आभार व्यक्त,,,

जांजगीर चाम्पा – 02 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिकवर्गीय कर्मचारी संघ 2060/08 के संज्ञान में आया की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनोद के प्रभारी प्राचार्य मनोज साहू द्वारा उनके संस्था से सेवानिवृत्त व्याख्याता कृष्ण लाल यादव दिनांक 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हुए हैं उनका पेंशन प्रकरण की कार्यवाही दो माह व्यतीत हो जाने के बाद भी आज दिनांक तक लंबित है एवं सेवानिवृत्त पश्चात शासकीय अन्य लाभ से भी वंचित है साथ ही उनके कार्यालय के अधीनस्थ कर्मचारी ब्रजेन्द्र कुमार कौशिक सहायक ग्रेड 3 को दुर्भावनापूर्वक वित्त लेखा के प्रभाव से हटा कर कनिष्ठ कर्मचारी को प्रभार सौंपा गया था जो कि नियम विरुद्ध है इसकी जानकारी संगठन के संज्ञान में आने के बाद जिलाध्यक्ष विशाल वैभव द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को दिनांक 26सितंबर2022 को ज्ञापन सौंपा गया साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए मौखिक निवेदन किया गया था जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी द्वारा आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी को नियमविरुद्ध कार्य करने के संबंध में कार्यवाही किया जाएगा उसके तत्पश्चात 29सितंबर2022 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा द्वारा पुनः आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही प्रभार से हटाने की कार्रवाई की जाएगी तत्पश्चात 29सितंबर2022 को ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तात्कालिक प्राचार्य मनोज साहू को आहरण एवं संवितरण अधिकारी के पद से हटाकर उनके स्थान पर पुरुषोत्तम लाल कौशिक प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहौद हेतु आदेश प्रसारित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी जिला जांजगीर चाम्पा ने छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के सहायक अधिनियम 125 के तहत प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तनोद विकासखंड- पामगढ़ का आहरण एवं संवितरण अधिकार पुरूषोत्तम लाल कौशिक प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय राहोद विकासखंड- पामगढ़ को प्रदान कर दिया है ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा को पौधा भेंट कर किया आभार व्यक्त,,, - Console Corptech

इस उचित कार्यवाही को करने हेतु आभार प्रदर्शित करने के लिए छतीसगढ़ लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ 2060/08 के पदाधिकारियो ने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी से पौधा भेट कर सौजन्य मुलाकात की । उनके द्वारा संघ को आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी संघ के द्वारा किये गए पत्राचार को वो प्राथमिकता देंगी एवं उस पर त्वरित निर्णय देंगी। जिला शिक्षा अधिकारी से भेंट कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन सचिव रवि प्रकाश दुबे, जिलाध्यक्ष विशाल वैभव, जिला संरक्षक के के पाण्डेय, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती इला रॉय चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवानंद राठौर, उपाध्यक्ष सतीश राठौर, वरिष्ठ लिपिक साथी श्रवण वैष्णव, दिनेश राठौर जी एवं जिले के लिपिक साथी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading