चाम्पा

वीर शहीदो की याद मे आर्य संस्कृति सेवा संस्थान चाम्पा द्वारा 77 वी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया…

चाम्पा – 17 अगस्त 2023

आर्य संस्कृति सेवा संस्थान के द्वारा 77 वी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने सुभाष चौक एवं थाना चौक स्थित शहीद स्मारक में माल्यार्पण किया इसमें मुख्य रूप से एसडीओपी यदूमनी सिदार टीआई मनीष परिहार अजय चतुर्वेदी समेत चाम्पा पुलिस स्टाफ उपस्थित थे। संस्था की अध्यक्ष आर्या तिवारी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभीदेश वाशियो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहां की यह हमारे लिए गौरवशाली पल है कि हम आजादी की 77 वि वर्षगांठ बना रहे हैं।देश के अनेक वीर क्रांतिकारियों जवानों की शहादत के पश्चात हमने यह आजादी पाई है उन शहीदों का हमें सदैव स्मरण रखना चाहिए। आज की युवा पीढ़ी को भी चाहिए कि वे स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए मां भारती की सेवा में अपना योगदान दें ।

इस अवसर पर चित्रा देवांगन,बबली देवांगन, कार्तिक महंत, आर्ची, मेघा, ज्योति समेत संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading