चाम्पा

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने दी क्षेत्रवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं…

चाम्पा -06 मार्च 2023

होली या रंगोत्सव का त्योहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस साल कल बुधवार 08 मार्च को देशभर में मनाई जाएगी।होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है।रंगों का पर्व होली त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए नपाध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि होली त्योहार को भाई-चारे के साथ मनाये,पानी का सदुपयोग करें,शासन-प्रशासन का सहयोग करें,किसी भी प्रकार की अनावश्यक केमिकल का उपयोग न करें।रंगों का पर्व होली में सामुदायिक सद्भाव और भाई-चारे के साथ जीवन में आनंद,उमंग और नई ऊर्जा का संचार करें।रंगों के रंग में मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाये।

Related Articles

Back to top button