जांजगीर चाम्पा

चाम्पा की बेटी का गुनाहगार गिरफ्तार- पहुचा जेल की सलाखों के पीछे, चाम्पा पुलिस की कार्यवाही,,,

जांजगीर चाम्पा – 17 जुलाई 2022

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चाम्पा में रहने वाली प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी की इसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 13.07.22 को घर से बिना बताए कही चली गई जिस पर थाना चाम्पा में धारा 363 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया


प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान बालिका को ग्राम कुरदा निवासी धनराज रोहिदास द्वारा भगाकर ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर धनराज रोहिदास के घर मे घेराबंदी कर दबिश दिया गया जहाँ अपहृत बालिका को बरामद कर आरोपी धनराज रोहिदास को गिरफ्तार किया गया


अपहृत बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लिया गया जिसमें आरोपी धनराज रोहिदास द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई
आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी धनराज रोहिदास निवासी कुरदा को दिनाँक 17.07.22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक मनीष परिहार, उप निरीक्षक भुनेश्वर तिवारी, नागेश तिवारी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी,महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक उमेश वैष्णव का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading