चारधाम ,नेपाल एवं बाबा बर्फानी अमरनाथ दर्शन यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग प्रारंभ,दक्षिण भारत यात्रा व अयोध्या धार्मिक यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद चारधाम यात्रा में शामिल होने भक्तों में है जमकर उत्साह…

चांपा – 07 मार्च 2026
हसदेव यात्रा द्वारा क्षेत्र के भक्तों के लिए चारधाम यात्रा, नेपाल और अमरनाथ यात्रा पिछली यात्रा में मीले अच्छे प्रतिसाद के फलस्वरूप आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश में इन धार्मिक स्थलों में पुनः ले जाने का निर्णय लिया गया है। 17 मई से चांपा से हरिद्वार होते हुए चारधाम यात्रा के लिए पहली यात्रा रवाना होगी जो 30 मई को चांपा वापस आयेगी.हसदेव यात्रा की वार्षिक कलेंडर अनुसार जनवरी माह से ही से पं रामसनेही शर्मा शिखर,बंधन बैंक स्थित कार्यालय में टिकट वितरण प्रारंभ कर दी गई है।चारधाम यात्रा के लिए प्रथम टिकट जांजगीर निवासी राकेश तिवारी ने सपरिवार के लिए लिया।सुनीता साहू ने सपरिवार नेपाल यात्रा के लिए अग्रिम टिकट बुकिंग कराई जबकि जगदीश देवांगन बिलासपुर ने अमरनाथ यात्रा के लिए अपना स्थान आरक्षित कराया।इस यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है।तीर्थ यात्रा दौरान समिति द्वारा आने जाने के लिए स्लीपर ऐसी हवाई यात्रा टिकट चाय नास्ता, भोजन ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिनरल वाटर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायेगी।हसदेव यात्रा समिति की जाने वाली यात्रा दौरान सेवा एवं व्यवस्था का यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा उपरांत मुक्तकंठ से प्रशंसा करने से नहीं चूकते।इन यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु समिति के सदस्य भृगुनंदन शर्मा, पप्पू थवाईत, राजीव मिश्रा, चंद्रशेखर पांडेय, सिद्धनाथ सोनी से संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित करा सकते हैं।समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं के द्वारा जो समिति पर विश्वास जताते हुए हुवे अग्रिम टिकट बुकिंग कराया है उनके लिए समिति के सदस्यों ने सभी के प्रति खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है।

चारधाम यात्रा के भीड़ नियंत्रण के बनाये गये कठोर नियम
चारधाम यात्रा में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा 6 मार्च से दर्शन यात्रा पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है एवं नियमों को सख्त बना दिया गया है जिसके कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।चारधाम यात्रा में शामिल हो रहे चारपहिया वाहनों का पंजीकरण के साथ आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।बिना पंजीकरण के इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए चेक पॉइंट से आगे जाने नहीं दिया जायेगा।
जून में नेपाल व जुलाई में होगी अमरनाथ के बाबा बर्फानी का दर्शन यात्रा
समिति द्वारा इस वर्ष चारधाम यात्रा चार चरणों मई-जून अगस्त व सितंबर माह में कराये जाने का निर्णय लिया गया है।प्रथम यात्रा 17 मई,द्वितीय यात्रा 29 मई और तीसरी यात्रा 16 सितंबर को चारधामों, यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ हरिद्वार आदि प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन के लिए रवाना होगी। समिति की ग्रीष्म कालीन अवकाश में 3 जून से अयोध्या,बनारस काशी विश्वनाथ मंदिर नेपाल, लुम्बनी, पोखरा मनोकामना मंदिर, काडमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर जनकपुर एवं बैजनाथ धाम के दर्शन करते हुवे वापस गृहनगर की ओर वापसी होगी।यात्रा के अंतिम चरण माह 1 जुलाई से जम्मू कश्मीर स्थित बाबा बर्फानी (अमरनाथ गुफ़ा) व कश्मीर का दर्शन ऐसी ट्रैन, हवाई मार्ग व हेलीकॉप्टर से कराया जायेगा।यात्रा में लगने वाली सभी जरूरी सुविधाओं का निरीक्षण व अग्रिम बुकिंग कर समिति द्वारा प्रबंध कर ली गई है।
आकर्षक ऑफर के साथ अपनी सुविधानुसार यात्रा चयन करने की आजादी
एक दो-फायदे लो अनेक ऑफर के तहत हसदेव यात्रा ने अपने पूर्व में समिति के ऊपर विस्वास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष ऑफर लेकर आया हैं जिसमें एक यात्रा में ही 40-0% रिवार्ड राशि वापसी छः माह में लेकर आया है जिसका प्रतिफल श्रद्धालु हसदेव यात्रा से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं।यह ऑफर सहयोग राशि के अग्रिम भुगतान पर मान्य है।




