राजनीतिक

स्पीकर डॉ महंत व कोरबा सांसद ने
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को दी बधाई

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत व कोरबा साँसद ज्योत्सना महंत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संपन्न हुए निर्वाचन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के
राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के एक जमीनी कार्यकर्ता को मिली इस अहम जिम्मेवारी से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में हर्ष ब्यापत हैं,

डॉ महंत ने कहा कि
श्री खड़गे के अनुभव एवं कुशलतम नेतृत्व से निश्चित ही पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी वही कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा ।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading