जांजगीर चाम्पा

मासूम राहुल की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना करें” इंजी. रवि पाण्डेय,,

जांजगीर चाम्पा -12 जून 2022

रेस्क्यू बहुत करीब है, जल्द ही राहुल सकुशल हम सब के बीच होगा, उसके लिए आप सभी ईश्वर से प्रार्थना जरूर करें, लोगों से उक्त अपील प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी रवि पाण्डेय ने किया है। पिहरिद गांव के खुले बोर में गिरे मासूम के जीवन की रक्षा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, NDRF और SDRF की टीम लगातार 36 घंटे से घटनास्थल पर लगी हुई है।

पिहरिद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सचिव ने कहा कि राहुल की लगातार हलचल उसके आत्मबल को दर्शाता है। बीच बीच मे रेस्क्यू दल से भेजा गया केला खाता है और फ्रूटी पिता है,, और कुछ देर सो भी जाता है

इंजी पाण्डेय ने कहा तारीफ करनी होगी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का जो लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू दल को निर्देश दे रहे हैं और उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।।

इंजी पाण्डेय ने आम जनता से अपील की है कि मासूम राहुल के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें जिससे जल्द से जल्द राहुल अपने परिवार वालों के बीच रहे।।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading