चाम्पा

विवेकानंद उद्यान में लगेगी 15 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा, नपाध्यक्ष जय थवाईत ने पार्षद व ठेकेदारों के साथ लिया उद्यान का जायजा,,,

चाम्पा – 09 जनवरी 2023

चाम्पा शहर के एकमात्र विवेकानंद उद्यान को एकबार फिर से संवारने नगरपालिका ने कवायद शुरू कर दी है। नपाध्यक्ष जय थवाईत ने आज नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, नपा ईई दिनेश शर्मा, इंजीनियर देवेंद्र कैवर्त सहित ठेकेदार गौतम राठौर और जुबेर मेमन के साथ विवेकानंद उद्यान का जायजा लिया।

बताया जा रहा है करीब 15 फीट ऊंची विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। बताया यह भी जा रहा है कि इसी महीने के 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है। संभवतः इसी दिन विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिमा स्थल के आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading