चाम्पा

चांपा नगर पालिका वार्ड नं. 26 से भाजपा प्रत्याशी हितेश सिंह राज को मिल रहा वार्ड वासियो का अपार जनसमर्थन…

चांपा 29 जनवरी 2025

नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 26 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी हितेश सिंह राज एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। हितेश सिंह राज ने पिछली बार अपने विपक्षी प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की थी, और अब वे भाजपा के प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान में


हितेश सिंह राज इन दिनों वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपने अब तक के विकास कार्यों को जनता के सामने रख रहे हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि “प्रदेश में भाजपा की सरकार है, ऐसे में नगर में भाजपा प्रत्याशी को जिताने से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।”

जनता का मिल रहा समर्थन –

वार्ड की जनता भी हितेश सिंह राज के जनसंपर्क अभियान में रुचि दिखा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने जो विकास कार्य किए, वह अन्य प्रत्याशियों से बेहतर रहे हैं। इस बार भी लोग उन्हें समर्थन देने की बात कह रहे हैं।

भाजपा संगठन का सहयोग-

चुनाव प्रचार में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी सक्रिय हैं। पार्टी का कहना है कि चांपा नगर पालिका में भाजपा के अधिक से अधिक पार्षद जीतें, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।

चुनाव को लेकर वार्ड नं. 26 में मुकाबला रोचक हो गया है। अब देखना होगा कि जनता फिर से हितेश सिंह राज को अपना प्रतिनिधि चुनती है या किसी नए चेहरे को मौका देती है।

Related Articles

Back to top button