जांजगीर चाम्पा

विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत 22 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे-देखे कहा कहा करेंगे शिरकत,,


जांजगीर चांपा –

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 22 मई को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे, एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत दोपहर 12 बजे सारागांव से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे ग्राम बहेराडीह पहुंचेंगे एवं वहां किसान स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे ग्राम बहेरा डीह से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे सारा गांव पहुंचेंगे।

सायं 4 बजे सारा गांव से प्रस्थान कर सायं 5 बजे बाराद्वार पहुंचेंगे एवं वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सायं 5.30 बजे बाराद्वार से प्रस्थान कर सायं 6 बजे सक्ती पहुंचेंगे एवं वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सायं 7.30 बजे सक्ती से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading