जांजगीर चाम्पा

जांजगीर पुलिस द्वारा ज्ञानदीप महाविद्यालय एवम् डाइट मे दिया गया महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप्लीकेशन के उपयोग के संबंध में जानकारी

जांजगीर चाम्पा- दिनांक 09.05.2022 को पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी महिला सुरक्षा पर बने अभिव्यक्ति एप्लीकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये उसकी उपयोगिता एवम् महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे जानकारी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण स्टाफ को दी गई।

अभिव्यक्ति कार्यक्रम के बारे मे शैक्षणिक संस्थान में उपस्थित 200 से अधिक छात्र छात्राओ को महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचारो के रोकथाम के बारे व बचाव के तरीके एवम् आत्मरक्षा तथा आपातकाल की स्थिति में शीघ्र पुलिस सहायता प्राप्त करने के सम्बन्ध् मे बनाये गये अभिव्यक्ति एप्लीकेशन के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया।

महिला सुरक्षा पर बने अभिव्यक्ति एप्लीकेशन का कार्यक्रम मे उपस्थित 90 छात्राओ के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया गया तथा उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टाग्राम टि्वटर इत्यादि माध्यम से महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराधिक घटनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल एवं सुरक्षात्मक उपाय बताए गए।

जांजगीर पुलिस द्वारा ज्ञानदीप महाविद्यालय एवम् डाइट मे दिया गया महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप्लीकेशन के उपयोग के संबंध में जानकारी - Console Corptech

उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम महिला विरुद्ध अपराध अनुसन्धान इकाई जांजगीर के *निरीक्षक श्रीमती सुनीता नाग बंजारे, सउनि. शत्रुघ्न राठौर, महिला प्रधान आरक्षक एनुका खलखो, महिला आरक्षक कविता भारद्वाज, राजकुमारी साहू* द्वारा लगातार सभी शैक्षणिक संस्थानों में किया जा रहा है।

जांजगीर पुलिस द्वारा ज्ञानदीप महाविद्यालय एवम् डाइट मे दिया गया महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप्लीकेशन के उपयोग के संबंध में जानकारी - Console Corptech

Related Articles

Back to top button