स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम चांपा में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन 12अगस्त से 25अगस्त 2022 तक निर्धारित…

चाम्पा -18 अगस्त 2022

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा के प्राचार्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सत्र2022-23हेतु कक्षा पहली(class01) से कक्षा बारहवीं (class12)तक के छात्र छात्राओं के चयन सूची/पात्रसूची के आधार पर प्रवेश संबंधी प्रमाण पत्रों का सत्यापन कार्य 12से प्रारंभ हो गया है जो अंतिम तारीख 25 अगस्त 2022 दिन गुरुवार तक किया जायेगा।

निर्धारित तिथि के पश्चात प्रवेश के लिए उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं का सत्यापन नही किया जायेगा। जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।पात्र अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी हेतु कार्यालय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में संपर्क कर सकते हैं। ज्ञात हो कि लाटरी के माध्यम से पात्र सूची एवं प्रवेश के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम चांपा में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्रों का सत्यापन 12अगस्त से 25अगस्त 2022 तक निर्धारित... - Console Corptech

प्राचार्य
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा।

Related Articles

Back to top button