जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा – शासकीय उद्यानों में आम फलबहार की नीलामी के लिए विभिन्न तिथि निर्धारित,इच्छुक व्यक्ति नीलामी में ले सकते हैं भाग….

जांजगीर-चांपा 06 अप्रैल 2023

कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणियों के आम फल बहार वर्ष 2023-24 की नीलामी किया जाना है। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन संबंधित शासकीय उद्यान रोपणियों मे उपस्थित होकर इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र मे फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है।

सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड सक्ती के शासकीय उद्यान रोपणी डोडकी में 11 अप्रैल 2023 को, विकासखंड मालखरौदा के शासकीय उद्यान रोपणी भूतहा में 12 अप्रैल को, विकासखंड पामगढ़ के शासकीय उद्यान रोपणी मुड़पार और विकासखंड जैजैपुर के शासकीय उद्यान रोपणी-कचंदा में 13 अप्रैल 2023 को, विकासखंड बलौदा के शासकीय उद्यान रोपणी-चारपारा में 17 अप्रैल को, विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय उद्यान रोपणी करनौद में 17 एवं 18 अप्रैल को और अकलतरा विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी अमोरा में 20 अप्रैल 2023 को नीलामी की प्रक्रिया किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर तथा संबंधित शासकीय उद्यान में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading