जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा-जन समस्या निवारण शिविर का जनता भरपूर लाभ उठाएं – इंजी. रवि पाण्डेय

आम जनता की समस्या का त्वरित निराकरण और शासन की योजनावों की जानकारी देने के लिए आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का जनता भरपूर लाभ उठाएं” उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने नवागढ़ ब्लॉक के क्लस्टर दो के ग्राम अमोदा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से प्राप्त आवेदन पर समय पर और प्रभावी निराकरण के लिए कहा। शिविर में 22 ग्राम पंचायतों के लोग उपस्थित हुए। कुल 228 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 82 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।। शिविर में सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।।

Related Articles

Back to top button