जांजगीर चाम्पा

पुलिस अधीक्षक ने किया फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल नैला की गिरफ्तारी हेतु 05 हजार रूपये नगद ईनाम की उद्घोषणा,पढ़े पूरी खबर,,,

जांजगीर चाम्पा – 29 सितंबर 2022

एसपी कार्ययल से मिली जानकारी के अनुसार थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 455/22 धारा 376,354,312 भादवि, पोक्सो एक्ट के आरोपी अभिषेक अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 04 गांधी चौक नैला जो घटना दिनांक से फरार है जो गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए छुक छिप रहा है। आरोपी अभिषेक अग्रवाल को पकड़वाने में जो कोई भी व्यक्ति पुलिस की मदद करेगा या कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सकें या गिरफ्तारी करायेगा ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रूपये की नगद राशि से पुरूस्कृत किया जायेगा।

आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा। आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाला व्यक्ति निम्न नंबर में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैः-

  1. पुलिस अधीक्षक – 9479193100
  2. अति.पुलिस अधीक्षक – 9479193101
  3. उप पुलिस अधीक्षक, अजाक – 9479193119
  4. पुलिस नियंत्रण कक्ष – 9479193199
  5. थाना प्रभारी, जांजगीर – 9479193107
  6. चौकी प्रभारी नैला, – 9425256224

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading