जांजगीर चाम्पा

जो वृक्ष लगा रहे हैं, वह हमेशा हरा-भरा रहे: राजेश्री डॉक्टर रामसुंदर दास महन्त…

जांजगीर चाम्पा – 23 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रत्येक गांव में गौठान का निर्माण इसलिए किया हैं, ताकि हम अपने गौ धन का संरक्षण एवं संवर्धन अपने ही गांव में कर सकें यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम महंत के गौठान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में उद्धृत की,

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जुलाई 2022 को दोपहर 12:00 बजे ग्राम महंत के गौठान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,जिसमें ग्राम वासियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।
विशेषकर माताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिग्विजय दास महंत एवं गांव के वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने राजेश्री महन्त महाराज का बड़े ही आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया, कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती, महात्मा गांधी एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।


अतिथियों के सत्कार के पश्चात उपस्थित जनसमूह को आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आप सभी के द्वारा आयोजित किया गया है, वृक्ष लगाना और उसका भली-भांति पालन पोषण करना अलग-अलग बातें हैं। ध्यान रहे आप लोग यहां वृक्ष लगा रहे हैं वह हमेशा हरा भरा रहनी चाहिए।

जो वृक्ष लगा रहे हैं, वह हमेशा हरा-भरा रहे: राजेश्री डॉक्टर रामसुंदर दास महन्त... - Console Corptech

छत्तीसगढ़ सरकार ने गौ माता की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रत्येक गांव में गौठान का निर्माण किया है। यह गौठान आपका अपना है, यहां आप अपने बच्चों के जन्म दिवस तथा अपने पूर्वजों के पुण्यतिथि का कार्यक्रम मनाएं साथ में उनके नाम पर वृक्षारोपण करें यह गौठान स्वर्ग बन जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ स्थान में पूजा अर्चना करने से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है। गांव के वरिष्ठ नागरिक देवेश सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि- गौ सेवा जैसे पुण्य का काम मुख्यमंत्री ने राजेश्री महन्त महाराज को दिया है, हम सभी जानते हैं कि पूज्य महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है उनकी उपस्थिति हम सब के लिए गौरव की बात है। जनपद पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण करके भूलना नहीं है इसकी रक्षा की जिम्मेदारी हम सभी ग्राम वासियों की है, महाराज जी के नेतृत्व में वृक्ष लगा रहे हैं इसलिए यह स्मृति के रूप में संरक्षित रहेगी।लोगों को जिला पंचायत सदस्य लखनलाल साहू ने भी संबोधित किया ।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जनपद सदस्य कमलेश सिंह, राजेश कश्यप, गांव के सरपंच श्रीमती बद्रिका परमहंस, एसडीओ बोहरा, तथा बुद्धेश्वर सिह, अवधेश सिंह, इंग्लेश सिंह, शशिकांत सिंह, द्वारिका राठौर, विजेंद्र साहू,जोहन जयसूर्या, पुलिस प्रशासन से एसआई एनके शुक्ला एवं उनके स्टाफ, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य जन तथा ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत संचालन विकास सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading