जांजगीर चाम्पा

लिपिक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन एवं नवपदस्थ डीईओ जांजगीर को पुष्प गुच्छ भेंट कर जिले में स्वागत किया,,,

जांजगीर चाम्पा – 14 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय लिपिक वर्गीय संघ जिला जांजगीर चांपा द्वारा आज विभिन्न मांगो को लेकर संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। साथ ही नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम को जिले मे कार्यभार करने पर बधाई प्रेषित किया गया।

जांजगीर जिला के जिला अध्यक्ष विशाल वैभव के नेतृत्व मे जिले के छ. ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जांजगीर के पदाधिकारियों व सदस्यो द्वारा संयुक्त कलेक्टर एस पी वैद्य को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मे जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित किया जाना चाहिए जो कि काफी समय से आयोजित् नही कि जा रही है। जिसे जल्द ही आयोजित् किया जाना चाहिए। इसके अलावा विभिन्न कार्यालयों मे लिपिको कि पद्दोन्नति लंबित है जिसका निराकरण जल्द हो सके। शासन द्वारा स्पस्ट निर्देश है कि कार्यालय/विभाग प्रमुख द्वारा प्रतिवर्ष लिपिको के लिए कम्प्यूटर् कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिससे लिपिको को वित्तीय लाभ व वेतन वृद्धि से वंचित होना न पड़े। किन्तु जिले के 90% कार्यालयों द्वारा इस पर गंभीरता से विचार नही किया जा रहा है। कई कार्यालयों मे लिपिक संवर्ग के स्थान पर अन्य कर्मचारियों को संलग्न कर कार्य संपादन कराया जा रहा है। जिससे लिपिक संवर्ग कि कार्य संपादन क्षमता प्रभावित हो रही है साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण दक्षता के साथ नही हो पा रहा है, जिससे अनियमितताएं प्रदर्शित हो रही है, इस प्रकार के विभिन्न मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय लिपिक वर्गीय संघ द्वारा संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन् सौंपा गया। जिस पर उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करने कि बात कही गयी।

ज्ञापन के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। और उनसे भी शिक्षा विभाग के लिपिको के मांगो पर त्वरित निराकरण हो ऐसी बाते रखी गयी।

लिपिक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन एवं नवपदस्थ डीईओ जांजगीर को पुष्प गुच्छ भेंट कर जिले में स्वागत किया,,, - Console Corptech

ज्ञापन सौंपने वालो मे संघ के उप प्रांताध्यक्ष कोशलेष सिंह, प्रांतीय संगठन सचिव रवि प्रकाश दुबे, जिलाध्यक्ष विशाल वैभव, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ इला रायचौधुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवानंद राठौर, उपाध्यक्ष सतीश राठौर, जिला कोषाध्यक्ष उमेश साहू, राजस्व समितिअध्यक्ष तनेंद सोनी, शिक्षा समिति अध्यक्ष रूपेश राठौर,तहसील अध्यक्ष नवागढ़ आशुतोष सिंह ठाकुर, वरिष्ट लिपिक श्रवण वैष्णव, रामचंद्र कश्यप, एवं डीईओ/कलेक्टर कार्यालय के लिपिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading