चाम्पा

गुरुनानक देव जयंती पर निकाली शोभायात्रा : लोगों ने कई जगह किया स्वागत,लंगर में बांटी गई प्रसादी …

चांपा -16 नवम्बर 2024

गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व शुक्रवार को सिख परिवारों ने धूमधाम से मनाया। एक दिन पहले से सजाए गए शहर के गुरुद्वारों में सबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। सायं 5 बजे सोझी घाट गुरुद्वारे से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के भ्रमण के बाद बरपाली चौक गुरुसिंह सभा गुरुद्वारे में समाप्त हुई।


सिख धर्म के पहले गुरु नानकदेव का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था। गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व मनाने की तैयारियां शहर में एक सप्ताह पहले ही से शुरू कर दी थी। शुक्रवार को सुबह से ही शहर स्थित गुरुद्वारों में सिख परिवार के लोग जुटने लगे थे। चांपा स्थित गुरुद्वारा सिंहसभा में गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर सुबह से अखंड पाठ साहब का समापन किया गया। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया।

लोगों ने शोभायात्रा का किया जमकर स्वागत – शहर के प्रमुख रास्तों से निकले शोभायात्रा पर जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। सिख समाज के आराध्य और संस्थापक गुरु नानकदेव जी के 555 वें प्रकाश उत्सव का पर्व स्थानीय सिंधी समाज के लोगों की ओर से प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा को फूलों से सजाया गया।सिंधी समाज के लोगों ने महाप्रभात फेरी एवं लंगर का आयोजन किया गया। गुरु नानक जयंती पर शोभायात्रा निकलने के दौरान शहर के  लायंस चौक व अन्य स्थानों पर सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading