जांजगीर चाम्पा

श्रेष्ठ द्विवेदी बने इंटरनेशनल कराते चैंपियन, जिले का नाम किया रोशन,विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप 2026 में काता व कुमिटे में जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल…

जांजगीर – चांपा। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में 01 फरवरी 2026 को आयोजित इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप 2026 में जांजगीर जिले के होनहार खिलाड़ी श्रेष्ठ द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में जांजगीर से 20 सदस्यीय टीम ने भाग लिया, जिसमें इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रेष्ठ द्विवेदी ने काता स्पर्धा में सिल्वर मेडल तथा कुमिटे स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि श्रेष्ठ द्विवेदी मात्र 11 वर्ष के हैं और केंद्रीय विद्यालय के कक्षा पांचवीं के छात्र हैं। कम उम्र में उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। इससे पूर्व भी श्रेष्ठ ने नेशनल कराते चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साथ ही उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
श्रेष्ठ द्विवेदी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता श्वेता शुक्ला एवं अजय द्विवेदी तथा अपने प्रशिक्षक कोच रुक्मणि रानू और वरुण पांडेय को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी की लहर है।

श्रेष्ठ द्विवेदी बने इंटरनेशनल कराते चैंपियन, जिले का नाम किया रोशन,विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप 2026 में काता व कुमिटे में जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल... - Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading