जांजगीर चाम्पा

दिल्ली जंतर मंतर महाधरना में शामिल होकर लौटे जांजगीर चाम्पा के शिवसैनिक…

जांजगीर चाम्पा – 28 जुलाई 2022

शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में देश की राजधानी में आयोजित 20 व 21 जुलाई को जंतर मंतर दिल्ली में दो दिवस महाधरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें महाधरना को प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार सहित प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत, जिला महासचिव चंदन धीवर व अन्य पदाधिकारियों ने महाधरना को सम्बोधित किया। छत्तीसगढ़ के 17 सुत्रीय जनहित के मांगों को लेकर दो दिवसीय महाधरना का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली जंतर मंतर में किया गया। जिसमें द्वितीय दिवस शिवसेना राष्ट्रीय सचिव व सांसद अनिल देसाई तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद अरविंद सावंत ने महाधरना में उपस्थित होकर सभा को सम्बोधित करते हुए सभी मांगों को सहीं ठहराया।


शिवसेना की मांगों में मुख्य रूप से- गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध तथा मारने वाले पर हत्या का मुकदमा दर्ज़ करने, देश में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने, सी ए ए और एन आर सी को पुरे देश में लागू किये जाने, जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के सभी वर्गों में लागू किये जाने, जनसंख्या अनुपात में धार्मिक स्थल निर्माण अधिनियम बनाकर लागू किये जाने, दंगो में शामिल दंगाइयों पर सख्त कार्यवाही किये जाने, खाने- पीने का सामान जैसे- अनाज, खाने का तेल, बिजली दर आदि पर मूल्य नियंत्रण केंद्र सरकार द्वारा सख्ती से लागू किये जाने, पेट्रोलियम पदार्थो पर केंद्र व राज्य के सरकार द्वारा करों को समाप्त किये जाने, देश में एक आबकारी कानून लागू किये जाने, देश में टोल रोड टेक्स लेना बंद किये जाने सहित छत्तीसगढ़ के 17 सुत्रीय जनहित की मांगे शामिल है। जिसको लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में महाधरना प्रदर्शन किया गया।

दिल्ली जंतर मंतर महाधरना में शामिल होकर लौटे जांजगीर चाम्पा के शिवसैनिक... - Console Corptech
दिल्ली जंतर मंतर महाधरना में शामिल होकर लौटे जांजगीर चाम्पा के शिवसैनिक... - Console Corptech


जिसमें जिले से ओंकार सिंह गहलौत जिलाध्यक्ष, चंदन धीवर जिला महासचिव, ईश्वर साहू जिला महासचिव, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, देवनारायण साहू ब्लॉक प्रभारी अकलतरा, अभिनय सिंह ब्लॉक प्रभारी नवागढ़, अमित सोनी अध्यक्ष युवा सेना चाम्पा, द्वारिका प्रसाद साहू, मनोज यादव, सतीश राठौर, हेमंत बरेठ, विकास शर्मा, महिला सेना जिलाध्यक्ष लक्ष्मी महंत, भुखिन बाई सहित शिवसैनिक शामिल होकर अपने जिले लौटे। जहां चाम्पा स्टेशन पर सोनू धीवर, शाहिल महंत व अन्य शिवसैनिकों ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button