जांजगीर चाम्पा

युवा कांग्रेस के चुनाव में पंकज शुक्ला ने जांजगीर चाम्पा विधानसभा अध्यक्ष पद पर की जीत दर्ज,,,

जांजगीर-चांपा 04 अक्टूबर 2022

युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव का परिणाम अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा घोषित किया गया। जांजगीर-चांपा विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस चुनाव में चांपा के पंकज शुक्ला निर्वाचित हुए हैं। घोषित हुए परिणाम के अनुसार पंकज शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी को लगभग 6500 मतों से पराजित किया ।

युवा कांग्रेस के चुनाव में पंकज शुक्ला ने जांजगीर चाम्पा विधानसभा अध्यक्ष पद पर की जीत दर्ज,,, - Console Corptech

12 मई से सीधे मतदान से होने वाले युवा कांग्रेस चुनाव में कांग्रेस से युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान की पूरी प्रक्रिया 1 माह तक जारी रही। विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस चुनाव पद के लिए पंकज शुक्ला ने भारी मतों से जीत हासिल की है।जांजगीर-चाम्पा विधानसभा से पंकज शुक्ला ने महेन्द्र यादव को पराजित कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। परिणाम आने के बाद नगर के युवाओं ने जीत पर बधाई देकर खुशी जाहिए की है। आपको बता दें कि पंकज शुक्ला पहले भी युवा कांग्रेस चांपा की जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं। उनकी सक्रियता से खासकर युवा वर्ग संगठन की की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया पंकज शुक्ला का कहना है यह जीत उनकी नहीं बल्कि विधानसभा के युवाओं की जीत है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में हुए इस चुनाव में जीत सभी कार्यकर्ताओं की हुई है।

युवा कांग्रेस के चुनाव में पंकज शुक्ला ने जांजगीर चाम्पा विधानसभा अध्यक्ष पद पर की जीत दर्ज,,, - Console Corptech

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading