जांजगीर चाम्पा

हनुमान जन्मोत्सव पर सिवनी में विशाल भंडारा का हुआ आयोजन, रात तक चलता रहा भंडारा…

जांजगीर चांपा – 07 अप्रैल 2023

चांपा के समीप बसे सिवनी गांव के बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, हनुमान मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर दोपहर 12 बजे भंडारा का प्रारंभ हुआ जो रात 9 बजे तक चलता रहा ।

जानकारी के मुताबिक भंडारे में करीबन दस हजार से अधिक लोगों का भोजन की व्यवस्था की गई थी , भंडारे में सिवनी सहित आसपास के गांव के लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हुए भी दिखे, मंदिर प्रांगण में हनुमान भक्तों ने पूजा की इसके बाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों को दर्शन करने का तांता लगा रहा। आपको बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव इस बार धूमधाम के साथ सिवनी वासियों ने मनाया है।वही शांति व्यवस्था को लेकर चांपा टीआई मनीष परिहार अपने टीम के साथ पुलिस मौके पहुचे हुए थे। इस बीच पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading