प्रदेश के मुखिया बने नायक फ़िल्म के अनिल कपूर देखे पूरी ख़बर

बलरामपुर 04 मई 2022 – छत्तीसगढ़ के प्रदेशब्यापी दौरे पर निकले छत्तीसगढ़ के CM नायक फ़िल्म के अनिल कपूर की भूमिका में नजर आ रहे है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दौरे पर कुसमी पहुंचे है. जहां उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी का निरीक्षण किया। और खुद चावल तौलकर हितग्राही को राशन दिया। साथ ही कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है।

जानकारी के मुताबिक शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की. महिला राशन कार्ड के लिए भटक रही थी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और लोगों के बीच जा पहुंचे और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा कि पुलिस से संबंधित कोई समस्या तो नहीं है।

Related Articles

Back to top button