चाम्पा

चांपा शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक कदम और, नपाध्यक्ष जय थवाईत ने 20 ई-रिक्शा किया स्वच्छता दीदिओं के हवाले,,,

चाम्पा – 16 दिसंबर 2022

चांपा शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने पार्षदों की उपस्थिति में 20 नग ई-रिक्शा स्वच्छता दीदियों को प्रदान किया। इसके पूर्व उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना और नारियल तोड़ कर शहर के लिए ई-रिक्शा स्वच्छता दीदीयों के हवाले किया।

अध्यक्ष जय थवाईत ने बकायदा ई रिक्शा चलाकर शुभारंभ किया। ये सभी ई रिक्शा चांपा के 04 एसएलआर सेंटर से संचालित किया जाएगा। इस मौके पर नगरपालिका सीएमओ प्रहलाद पांडेय, उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन पार्षद तमिन्द्र देवांगन सहित नगरपालिका परिवार मौजूद था।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading