जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा सीट से नारायण चंदेल तो सक्ती से खिलावन साहू ,भाजपा ने जारी की अपनी दूसरी सूची…

जांजगीर चांपा – 09 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ के सबसे हाई प्रोफाइल जांजगीर चांपा जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। इसमें जांजगीर चांपा सीट से नारायण चंदेल छठवीं बार मैदान में होंगे। वही अकलतरा सीट से मौजूदा विधायक सौरभ सिंह को फिर से मौका दिया गया है। चंद्रपुर सीट से भाजपा ने संयुक्ता सिंह जूदेव को फिर से मैदान में उतारा है, जैजैपुर में कृष्णकांत चंद्रा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। सक्ती सीट की बात करें तो यहां पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू पर भाजपा ने दांव खेल है। इसी तरह पामगढ़ से नए चेहरे के रूप में संतोष लहरे को मौका दिया गया है।

देखे दूसरी सूची

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading