जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा-वन विभाग में कार्य करने के साल भर बाद भी नही हुआ भुगतान, समूह की महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार, पढ़े पूरी खबर,,,

चाम्पा – 11 अक्टूबर 2022

वन विभाग का काम करने के बाद भुगतान के लिए समूह की महिलाएं साल भर से कार्यालय का चक्कर काट रहीं हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। इस बीच महिलाओं ने वन विभाग चांपा और कलेक्टर को पत्र देकर गुहार भी लगाई, फिर भी उन्हें भुगतान नहीं हो रहा है। समय पर भुगतान नहीं होने से महिलाओं को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि चांपा से लगे कोसमंदा गांव में उनका मां महिला स्व सहायता समूह संचालित है। वन विभाग के जरिए साल भर पहले उन्होंने सतीगुड़ी, बुड़गहन, चंदनिया, करमा, अंगारखार और जांजगीर कलेक्टोरेट परिसर में कुल 1624 ट्री गार्ड लगाया था, जिसके भुगतान के लिए साल भर से घुमाया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। उनकी हालत बेहद नाजुक है, जिसे समझने डीएफओ तैयार नहीं है।

महिला का आरोप है कि उन्हें एक साल से दफ्तर का चक्कर कटवाया जा रहा है। डीएफओ कहते हैं ये कार्य उनके कार्यकाल का नहीं है, जिसके चलते वो बिल व्हाउचर्स में साइन नहीं कर रहे हैं। इधर वन विभाग के डीएफओ सौरभ सिंह ठाकुर का कहना है कि यह मनरेगा के तहत काम हुआ था, जिसमें लेबर का भुगतान हो गया है। मटेरियल का कुछ कारण से रिजेक्ट हो गया था। बजट आते ही भुगतान कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading