चाम्पा

चांपा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस प्रत्याशी शिवनंदन (शिवा) साहू को वार्डवासियो का मिल रहा अपार जनसमर्थन….

चांपा 03 फ़रवरी 2025

नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस प्रत्याशी शिवनंदन (शिवा) साहू ने अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। वे जन-जन से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं और वार्डवासियों का अपार समर्थन भी उन्हें मिल रहा है।

शिवा साहू इससे पहले भी कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में वार्ड में कई विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने सड़क, पानी, बिजली और स्वच्छता जैसे बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया था। इसी के आधार पर वे जनता के बीच जा रहे हैं और अपने पुनः चुनाव के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

प्रचार के दौरान वे वार्ड के हर गली-मोहल्ले में पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। वार्ड के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उनका समर्थन कर रहे हैं। शिवा साहू ने कहा कि “वार्ड की सेवा मेरी प्राथमिकता रही है और आगे भी मैं वार्ड के विकास के लिए लगातार काम करता रहूंगा।”

वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश भी देखने लायक है। वे पूरे उत्साह के साथ घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।

चुनाव नजदीक आते ही वार्ड में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

Related Articles

Back to top button