चाम्पा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चांपा में अंग्रेजी माध्यम की नियमित कक्षाएं 15 सितम्बर 2022 गुरुवार से प्रारंभ,,,,

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा के प्राचार्य ने जानकारी प्रदान की है कि शासन के निर्देशानुसार सत्र2022-23हेतु कक्षा पहली(class01) से कक्षा बारहवीं (class12)तक के छात्र छात्राओं की नियमित कक्षाएं 15 सितंबर 2022 गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है।
आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर 12:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित होगी एवं पूर्व में संचालित पुराने पाठ्यक्रम हिंदी माध्यम के छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं प्रतिदिन प्रथम पाली में सुबह 7:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।
संस्था में कार्यालय का समय प्रातः 10:00 से बजे 4:00 तक रहेगा।


प्राचार्य ने निर्देशित किया है कि सभी शिक्षकगण/स्टाफगण /कार्यालय कर्मचारी/छात्र छात्राएं अपने निर्धारित समय के अनुसार विद्यालय में नियमित उपस्थिति प्रदान करें।

प्राचार्य
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading